शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के रणनीतिक इस्तेमाल पर सेंटर फॉर नमो स्टडीज की पहल, मेजबान संस्थान को मिलेंगे ₹1 लाख : प्रो जसीम मोहम्मद

शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के रणनीतिक एकीकरण पर दिल्ली में होगी कॉन्फ्रेंस श्रृंखला

शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और संभावनाओं पर व्यापक अकादमिक विमर्श को बढ़ावा देने के लिए सेंटर फॉर नमो स्टडीज ने दिल्ली के कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट  आमंत्रित किए हैं। संस्थानों को “शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का स्ट्रेटेजिक इंटीग्रेशन: अवसर, चुनौतियाँ और असर ” विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय/राज्य स्तरीय कार्यशाला की मेजबानी के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्रो. जसीम मोहम्मद, सभापति, सेंटर फॉर नमो स्टडीज ने बताया कि, प्रस्तावित सम्मेलन श्रृंखला का उद्देश्य उच्च शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार, प्रभावी और नवाचार-आधारित उपयोग को लेकर शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों और संस्थागत नेतृत्व के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना है।

सम्मेलनों का आयोजन दिल्ली और एनसीआर के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम क्षेत्रों में विभिन्न चयनित संस्थान के सहयोग से किया जाएगा। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षण एवं अधिगम, पाठ्यक्रम में बदलाव एवं भविष्य के कौशल, AI आधारित शोध एवं नवाचार, संस्थागत प्रशासन एवं डेटा-आधारित निर्णय-निर्माण तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नैतिक, सामाजिक और समानता संबंधी पहलुओं पर चर्चा होगी।

यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप शिक्षा में तकनीक, नवाचार, अनुसंधान और भविष्य के कौशल को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। सेंटर फॉर नमो स्टडीज का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से विस्तार के बीच उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए इसके अवसरों के साथ-साथ डेटा गोपनीयता, नैतिकता, समानता और जिम्मेदार उपयोग जैसे विषयों पर भी गंभीर विचार-विमर्श आवश्यक है।

प्रो. जसीम मोहम्मद, चेयरमैन, सेंटर फॉर नमो स्टडीज, ने कहा कि यह पहल शिक्षा जगत को AI के बदलते परिदृश्य पर संवाद, अनुभव-साझाकरण और व्यावहारिक रणनीतियां विकसित करने के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराने की दिशा में है।

प्रो. दिव्या तंवर, को-कोऑर्डिनेटर ने कहा कि इच्छुक संस्थानों को अपने ईओआई में पसंदीदा क्षेत्र, दो संभावित तिथियां, संस्थागत तैयारी एवं संबंधित अनुभव तथा नोडल/समन्वय अधिकारी का विवरण देना होगा। आवेदन 31 अक्टूबर 2026 तक namostudies@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं।

चयनित मेजबान संस्थानों को सेंटर फॉर नमो स्टडीज के समन्वय से सम्मेलन का आयोजन, आवश्यक लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था, संबंधित हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सम्मेलन की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। प्रत्येक चयनित कॉलेज/संस्थान को दो दिवसीय सम्मेलन के आयोजन के लिए चेक द्वारा एक लाख की वित्तीय सहायता सेंटर फॉर नमो स्टडीज द्वारा प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button