अंतरराष्ट्रीय सहयोग के तहत प्रो. नवाब अली खान ने यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी बरूनई में व्याख्यान दिया

टीएनएन समाचार :  अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कॉमर्स संकाय के पूर्व डीन और विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर नवाब अली खान ने यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी ब्रुनेई (यूटीबी), दारुस्सलाम, ब्रुनेई के स्कूल ऑफ बिजनेस में डॉक्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के लिए एक ऑनलाइन व्याख्यान दिया। यह व्याख्यान यूटीबी की अंतरराष्ट्रीय सहयोग पहल के तहत आयोजित किया गया।

प्रो. खान ने ‘आधुनिक व्यापार प्रथाओं में नैतिकता, पर्यावरणीय स्थिरता और कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व’ विषय पर बोलते हुए बताया कि आज के दौर में नैतिक मूल्यों, ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) मानकों और व्यापार शिक्षा को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीएस) से जोड़ने का महत्व बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि किस तरह नैतिक आचरण और सतत विकास की नीतियाँ अब व्यवसायों की दीर्घकालिक सफलता का मुख्य आधार बन चुकी हैं। साथ ही, उन्होंने वैश्विक समस्याओं से निपटने के लिए अकादमिक और उद्योग क्षेत्र के बीच मजबूत साझेदारी की आवश्यकता पर भी बल दिया।

प्रो. खान के विचारों ने इंडो-आसियान दृष्टिकोण से चर्चा को समृद्ध किया और उनका व्याख्यान एक बेहद संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र के साथ समाप्त हुआ, जिससे यूटीबी में अकादमिक सहभागिता और भी मजबूत हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button