प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. एम.जी.एस. नारायणन को एएमयू ने श्रद्धांजलि अर्पित की

टीएनएन समाचार : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कला संकाय के डीन प्रो. टी.एन. सतीशन ने भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं सचिव प्रो. एम.जी.एस. नारायणन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रो. नारायणन केरल के ऐतिहासिक अध्ययन के क्षेत्र में एक महान व्यक्तित्व थे और उन्होंने कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उत्खननों का नेतृत्व किया। वे कालीकट विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे।
प्रो. सतीशन ने कहा कि केरल के पेरुमालों पर प्रो. नारायणन का अनुसंधान ऐतिहासिक शोध के क्षेत्र में मील का पत्थर है। इसने केरल के प्राचीन इतिहास को प्रमाण आधारित दृष्टिकोण से समझने की दिशा में नई राहें खोलीं। उन्होंने ऐतिहासिक लेखन में वैज्ञानिक और आधुनिक दृष्टिकोण अपनाया और साहित्य एवं इतिहास के बीच सेतु का कार्य किया।
उनकी ऐतिहासिक शोध और मलयालम साहित्य में दी गई अमूल्य योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।



