एएमयू में NSS ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, छात्रों ने लोगों को किया जागरूक

बड़ी संख्या में एएमयू के छात्र-छात्राएं कर रहे प्रतिभाग़

अलीगढ़,21 अप्रैल (मोहम्मद कामरान)

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एनएसएस और ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त प्रयास से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अभियान के तहत करीब 2000 छात्र-छात्राएं पूरे जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

इसी क्रम में आज एएमयू के डक पॉइंट क्षेत्र में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया गया। राहगीरों और वाहन चालकों को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति काउंसलिंग भी की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजमल खान तिब्बिया कॉलेज इलमुल अतफाल के डॉ. मोहम्मद अनस मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जीवन अनमोल है, इसलिए सड़क पर हमेशा सतर्क रहें और सुरक्षित घर पहुंचें, क्योंकि घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा होता है।

प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मोहम्मद इमरान खान ने बताया कि तकरीबन 2 हजार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राएं एनएसएस से जुड़कर इस तरह के जागरूक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

इस मौके पर डॉ अफजाल अहमद अंसारी (डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन एवं प्रोग्राम ऑफिसर, एनएसएस), डॉ. अब्दुल जब्बार, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर मोहम्मद इमरान खान, डॉक्टर मोहम्मद हनीफ अहमद, मोहम्मद नसीम, मिस नाहिद अकबरी, शीबा नुजहत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button