एएमयू के वी.एम. हॉल में ‘बज्म-ए-विकार 2के26’ का शुभारंभ

TNN समाचार : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वी.एम. हॉल में दो दिवसीय वार्षिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्सव “बज्म-ए-विकार 2के26” का शुभारंभ छात्रों की भागीदारी के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि प्रो. मोहम्मद रिजवान खान, समन्वयक, कल्चरल एजुकेशन सेंटर, एएमयू ने छात्रों के समग्र विकास में साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि प्रो. सुबुही खान, डिप्टी डीएसडब्ल्यू, और प्रो. नबीउल्लाह खान, अध्यक्ष, अनुप्रयुक्त गणित विभाग ने छात्रों को ऐसे मंचों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। डॉ. मोहम्मद नफीस विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इससे पूर्व, प्रोवोस्ट प्रो. नौशाद अली ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि हॉल प्रशासक मंजूर अहमद और सीनियर हॉल हैदर अली ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन साहित्यिक सचिव नदीम अंसारी ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का आयोजन नदीम अंसारी और अरमान खान के नेतृत्व में किया जा रहा है, जबकि समन्वय शेराज इरतेजा और मंसूर अहमद द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर मोहम्मद अरशद और डॉ. अब्दुल अजीज एन.पी. भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button