एएमयू शिक्षक प्रो. नवाब द्वारा विजन 2030 और मानव संसाधन विकास पर ऑनलाइन व्याख्यान प्रस्तुत

अलीगढ़,  मोहम्मद कामरान : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व डीन प्रो. नवाब अली खान ने सऊदी अरब की जेद्दा स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ बिजनेस एंड टेक्नोलॉजी में “विजन 2030 एंड एम्प्लॉयी ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट” विषय पर ऑनलाइन आमंत्रित व्याख्यान दिया।

यह व्याख्यान मानव संसाधन प्रबंधन विभाग, कॉलेज ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन तथा डीनशिप ऑफ ग्रेजुएट स्टडीज द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कियागया। ऑनलाइन सत्र में स्नातकोत्तर छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया, जिन्होंने सऊदी अरब के विजन 2030 के अंतर्गत मानव संसाधन की बदलती भूमिका को समझने में रुचि दिखाई।

प्रो. खान ने कहा कि प्रशिक्षण और विकास रणनीतिक निवेश हैं, जो ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिएआवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि विजन 2030 के लक्ष्यों की ओर बढ़ते हुए संगठनों को निरंतर कौशल उन्नयन, क्षमता-आधारित विकास और कार्यबल की अनुकूलन क्षमता पर विशेष ध्यान देना होगा, ताकि उभरती वैश्विक चुनौतियों का सामना किया जा सके।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्वचालन के प्रभाव पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते पेशेवर परिवेश के लिए कर्मचारियों को तैयार करने हेतु अपस्किलिंग और रिस्किलिंग दोनों आवश्यक हैं।

व्याख्यान के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने मानव संसाधन प्रबंधन में डिजिटल परिवर्तन और कार्यस्थल की बदलती परिस्थितियों से जुड़ी मनोवैज्ञानिक चुनौतियों पर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button