एएमयू वीमेंस पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर रखरखाव पर कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की यूनिवर्सिटी वीमेंस पॉलिटेक्निक में छात्राओं के लिए ‘इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर और उसका रखरखाव’ विषय पर तीन दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की 44 छात्राओं ने व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

एएमयू के जेडएच कालिज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालोजी के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. सैयद जावेद आरिफ ने संसाधन विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षण दिया। सत्रों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच, कैथोड रे ऑसिलोस्कोप की मदद से मापन और तरंगों का विश्लेषण, बिजली आपूर्ति उपकरणों की जांच एवं खराबियों का पता लगाने तथा माइक्रोप्रोसेसर प्रशिक्षण किट में खराबी की पहचान और मरम्मत से संबंधित जानकारी दी गई।

समापन सत्र में कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शाहनवाजुद्दीन ने छात्राओं की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने उद्योग जगत और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) से जुड़े अनुप्रयोगों में हार्डवेयर रखरखाव कौशल की बढ़ती प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद काशिफ ने आयोजन सचिव के रूप में किया, जबकि मोहम्मद जुहैब खान और अलहम्द खान ने आयोजन में सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button