कुरआन के अंग्रेजी अनुवादों पर विद्वत्तापूर्ण पुस्तक का प्रकाशन

अलीगढ़  : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के केए निजामी सेंटर फॉर कुरआनिक स्टडीज द्वारा अब्दुर रहीम किदवाई क्रिटिके ऑन इंग्लिश ट्रान्सलेशन्स ऑफ दी कुरान (1649-2024) क्रिटिकल पर्सपेक्टिव्स शीर्षक से एक महत्वपूर्ण अकादमिक ग्रंथ प्रकाशित किया है। यह पुस्तक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कुरआनिक अध्ययन विशेषज्ञ प्रो. अब्दुर रहीम किदवई के विद्वत्तापूर्ण योगदान को रेखांकित करती है।
इस पुस्तक का संपादन इस्लामिक स्टडीज विभाग के डॉ. आदिल हुसैन मलिक ने किया है। इसमें भारत और विदेशों के विद्वानों के शोध लेख संकलित हैं। पुस्तक में पवित्र कुरआन के लगभग चार शताब्दियों के अंग्रेजी अनुवादों का समालोचनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया गया है तथा अनुवाद अध्ययन, व्याख्याशास्त्र (हर्मेन्यूटिक्स), लैंगिक दृष्टिकोण और डिजिटल माध्यमों से कुरआनी ज्ञान के प्रसार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई है।
इस्लामिक स्टडीज विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अब्दुल हमीद फाजिली ने इस प्रकाशन को कुरआनिक अध्ययन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए डॉ. मलिक की इस विद्वत्तापूर्ण पहल की सराहना की।
इस्लामिक स्टडीज विभाग ने इस पुस्तक को अपने पुस्तकालय संग्रह में शामिल कर लिया है, जहां यह इस्लामिक स्टडीज तथा अनुवाद अध्ययन के शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ के रूप में उपयोगी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button