नीट यूजी 2026 में आकाश के 36 छात्रों ने लहराया परचम, अन्वेषा तिवारी बनीं अलीगढ़ टॉपर

फोटो कैप्शन:
नीट यूजी 2026 में शानदार सफलता के बाद आकाश इंस्टीट्यूट, अलीगढ़ के सफल छात्र-छात्राएं संस्थान के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों के साथ खुशी का इजहार करते हुए।

अलीगढ़, 17 जुलाई (मोहम्मद कामरान)।

नीट यूजी 2026 परीक्षा में आकाश इंस्टीट्यूट के 36 छात्रों ने सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इनमें छात्रा अन्वेषा तिवारी ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 499 प्राप्त कर अलीगढ़ टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। अन्वेषा ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, सुनियोजित तैयारी और परिवार के निरंतर सहयोग को दिया।

इस अवसर पर आकाश एजूकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के रीजनल डायरेक्टर डी.के. मिश्रा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को मजबूत शैक्षणिक आधार, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।

उन्होंने बताया कि अन्वेषा तिवारी ने 720 में से 670 अंक प्राप्त किए। वहीं तुषार गर्ग ने 649 अंक के साथ एआईआर 1499, अर्पण अग्रवाल ने 648 अंक के साथ एआईआर 1591, भाव्या सक्सेना ने 609 अंक के साथ एआईआर 7435 तथा प्रांजल शेखर ने 606 अंक प्राप्त कर एआईआर 8285 हासिल की।

डी.के. मिश्रा ने बताया कि एनटीए द्वारा जारी टॉप-138 सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश में भी आकाश के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। आर्यन दुबे ने स्टेट रैंक-1, वंशम सिंह ने स्टेट रैंक-3, एकाग्र यादव ने स्टेट रैंक-5, श्रीनारायण हरि मिश्रा ने स्टेट रैंक-6, अरिमा झा ने स्टेट रैंक-7 तथा कृष्णा यादव ने स्टेट रैंक-8 प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष आकाश के 4 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-10, 18 छात्रों ने टॉप-50 तथा 41 छात्रों ने टॉप-100 में स्थान बनाया है। यह सफलता संस्थान की अनुभवी फैकल्टी, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति, व्यापक अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की प्रभावी व्यवस्था का परिणाम है।

इस अवसर पर आकाश इंस्टीट्यूट के ब्रांच हेड अंशुल उपाध्याय, एबीएम दिव्यांशु शर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर रौशन सिंह, एकेडमिक हेड गोविंद दीक्षित, पंकज यादव, शशिकांत सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button