एएमयू शिक्षक द्वारा आईआईटी बॉम्बे में दिया आमंत्रित व्याख्यान

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के प्रो. एस. एम. खान ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की साइकोफीजियोलोजी प्रयोगशाला में आमंत्रित व्याख्यान दिया। इस दौरान उन्होंने संकाय सदस्यों और शोधार्थियों से संवाद किया तथा व्यक्तित्व मूल्यांकन पर अपने चल रहे शोध कार्य को प्रस्तुत किया।

प्रो. खान ने अपने शोध ‘डिस्कवरी ऑफ सेल्फ’ (डीओएस) को प्रस्तुत किया। यह व्यक्तित्व परीक्षण उपकरण उन्होंने प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कार्ल युंग के व्यक्तित्व सिद्धांत के आधार पर विकसित और मानकीकृत किया है। यह उपकरण व्यक्ति के व्यक्तित्व की चारप्रमुख विशेषताओं-ऊर्जा अभिमुखता, सूचना प्रसंस्करण, निर्णय लेने की क्षमता तथा संरचनात्मक अनुकूलनशीलता का आकलन कर उसके मनोवैज्ञानिक स्वभाव की जानकारी प्रदान करता है।

कार्यक्रम के दौरान इस परीक्षण का ऑनलाइन संचालन किया गया तथा प्रतिभागियों को उनके व्यक्तित्व की व्यक्तिगत व्याख्या भी दी गई। साथ ही शैक्षणिक उपलब्धियों और व्यावसायिक सफलता में व्यक्तित्व की भूमिका पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

प्रो. अजीजुद्दीन खान ने प्रो. एस. एम. खान का परिचय कराया और उनके इस शैक्षणिक दौरे का समन्वय किया। इस अवसर पर औद्योगिक उपयोग के लिए मनोवैज्ञानिक मापन उपकरणों के विकास और उनके मानकीकरण के क्षेत्र में भविष्य में शैक्षणिक सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button