एमयू के गणित विभाग के शिक्षक ने तमिलनाडु के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गणित विभाग के डॉ. वकील अहमद खान ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित जमाल मोहम्मद कॉलेज (स्वायत्त) के स्नातकोत्तर एवं शोध गणित विभाग द्वारा आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन मैथेमेटिकल मेथड्स एंड कम्प्यूटेशंस (आईकोमैक-2026) में शिरकत की और आमंत्रित व्याख्यान प्रस्तुत किया
संसाधन विशेषज्ञ के रूप में डॉ. खान ने “फजी समुच्चय सिद्धांत में नवीन प्रगतिः वर्तमान प्रवृत्तियां और अनुप्रयोग” विषय पर व्याख्यानदिया। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, निर्णय निर्माण तथा आँकड़ा विश्लेषण में फजी समुच्चय सिद्धांत के नवीनतम विकास और उसके उपयोगों की विस्तार से जानकारी दी। उनके व्याख्यान को शिक्षकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने काफी सराहा।
डॉ. खान ने सम्मेलन के एक तकनीकी सत्र की अध्यक्षता भी की, जिसमें उन्होंने शोध पत्रों की प्रस्तुतियों का संचालन किया तथा शोधार्थियों कामार्गदर्शन किया। समापन समारोह में उन्होंने समापन व्याख्यान देते हुए कहा कि गणितीय विज्ञान आज बहुविषयक अनुसंधान का महत्वपूर्ण आधार बन चुका है। उन्होंने युवा शोधकर्ताओं से वैज्ञानिक ईमानदारी के साथ मौलिक अनुसंधान करने का आह्वान किया।



