एएमयू जिमखाना क्लब ने मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच आयोजित किया

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जिमखाना क्लब ने विद्यार्थियों को खेलों और शारीरिक व्यायाम को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा विश्वविद्यालय की खेल सुविधाओं का अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच आयोजित किया।

जिमखाना क्लब की अध्यक्ष एवं उप प्रॉक्टर प्रो. इफ्फत असगर के मार्गदर्शन में आयोजित इस मैच में विश्वविद्यालय वॉलीबॉल टीम और जिमखाना क्लब के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में जिमखाना क्लब की टीम ने तीन सेटों का मैच 2-1 से जीत लिया।

मौलाना आजाद पुस्तकालय की लाइब्रेरियन प्रो. निशात फातिमा मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने विश्वविद्यालय खेल समिति के सचिव प्रो. यूसुफ-उज-जमान खान के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता एवं उपविजेता टीमों को पदक प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से खेलों में भाग लेने के महत्व पर जोर दिया। वहीं, प्रो. इफ्फत असगर ने कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मैच का संचालन वॉलीबॉल प्रशिक्षक सरदार हुसैन ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन मजहर उल कमर ने किया। प्रशिक्षक खुसरो मसूर, इमरान शिबली, नवेद, रियाज और मोहम्मद रिजवान भी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में मोहम्मद अयान, रूपेश, जुहैब, आतिफ, राहिल, शाबान, शाहिद, जकी हैदर, हमजा, सादिक, कैफ, अर्श, अल्तमश और मिनहाज ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button