रतन टाटा मेमोरियल लेक्चर 2026 स्थगित, नई तारीख की घोषणा जल्द

सेंटर फॉर नमो स्टडीज़ (नमो अध्ययन केन्द्र) ने 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में प्रस्तावित द्वितीय रतन टाटा मेमोरियल लेक्चर 2026 को स्थगित करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम महान उद्योगपति एवं राष्ट्रनिर्माता श्री रतन नवल टाटा की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जाना था। कार्यक्रम की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

इस वर्ष व्याख्यान निर्धारित किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य रतन टाटा के उद्यम, नैतिकता, संवेदनशीलता, उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण के प्रति योगदान तथा उनके स्थायी मूल्यों पर विचार-विमर्श करना था।

सेन्टर फॉर नमो स्ट्डीज के अनुसार, भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने इस आयोजन के प्रति अपनी शुभकामनाएं पत्र द्धारा व्यक्त की थीं। अपने संदेश में उन्होंने रतन टाटा मेमोरियल लेक्चर तथा इस अवसर पर प्रकाशित किए जा रहे स्मारिका को स्वर्गीय रतन टाटा के मूल्यों और विरासत को संरक्षित एवं स्मरण करने की सराहनीय पहल बताया। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि व्याख्यान श्रृंखला युवाओं, उद्यमियों, पेशेवरों और नागरिकों को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की दिशा में प्रेरित करेगी।

सेंटर फॉर नमो स्ट्डीज के अध्यक्ष प्रो जसीम मोहम्मद ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन श्री नोएल एन. टाटा ने पत्र के माध्यम से अपनी असमर्थता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की निर्धारित तिथि पर वे देश से बाहर रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति को देखते हुए नमो अध्ययन केन्द्र ने व्याख्यान को स्थगित कर नई तिथि पर आयोजित करने का निर्णय लिया है।

सेंटर फॉर नमो स्ट्डीज प्रबन्ध समिति ने कार्यक्रम से जुड़े सभी प्रतिभागियों, आमंत्रित अतिथियों और सहयोगियों से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए उनके सहयोग और समझ के लिए आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button