एएमयू गर्ल्स स्कूल में दंत स्वच्छता जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित

 

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एएमयू गर्ल्स स्कूल ने मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और छात्राओं में दांतों की देखभाल की अच्छी आदतें विकसित करने के उद्देश्य से जेड.ए. डेंटल कॉलेज के जनस्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग के सहयोग से दंत स्वच्छता जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित किया।

शिविर में छात्राओं को दांतों की उचित देखभाल, मुख स्वच्छता के महत्व और नियमित रूप से दांतों की जांच कराने की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।

चिकित्सकीय दल का नेतृत्व जनस्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग की अध्यक्ष डॉ. नेहा अग्रवाल ने किया। दल में डॉ. हृदया (जेआर), डॉ. प्रमोद कुमार यादव डॉ. सैयद अमान अली व जूनियर रेजीडेंट डा. हृदया कुमार शामिल थे। इंटर्न अनुराग चैधरी, नांसी वाष्र्णेय, फरहीन निशात और समरा खान ने भी सहयोग किया। शिविर में छात्राओं के दांतों की सामान्य जांच की गई और उन्हें दांतों तथा मसूड़ों को स्वस्थ रखने के तरीके बताए गए।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आमना मलिक, उपप्रधानाचार्य अलका अग्रवाल, प्रो-प्रॉक्टर डॉ. वसीम रजा खान और हुमा मुख्तार तथा बुशरा किरमानी उपस्थित रहीं।

दंत शिविर में छात्राओं को दांतों की बीमारियों से बचाव और उनकी देखभाल के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, समग्र स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली के लिए मुख स्वास्थ्य के महत्व पर भी जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button