नमो स्टडीज ने 21 शिक्षाविदों के साथ गठित की शिक्षक सलाहकार परिषद के लिए देशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षक शामिल : प्रो. जसीम मोहम्मद

विकसित भारत-2047, भारतीय ज्ञान परंपरा और राष्ट्र निर्माण को लेकर अकादमिक संवाद को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली, 17 नवंबर। सेंटर फॉर नमो स्टडीज (सीएनएमएस) ने वर्ष 2026–28 के लिए 21 शिक्षाविदों एवं प्राध्यापकों को शामिल करते हुए शिक्षक सलाहकार परिषद (टीचर्स एडवाइजरी काउंसिल) का गठन किया है। परिषद का उद्देश्य विकसित भारत-2047, भारतीय ज्ञान परंपरा, शिक्षा में नवाचार और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अकादमिक विमर्श एवं शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।

परिषद में दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी इरविन कॉलेज की प्रो. ऋचा मेहता, प्रो. मणि भसीन कालरा, डॉ. पल्लवी श्री और डॉ. दीपा कन्नूर; मिरांडा हाउस की प्रो. मधु बाला सिंह और डॉ. गीता रानी; मैत्रेयी कॉलेज की डॉ. मृदुस्मिता सिंह, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. आकाश प्रताप सिंह और डॉ. अंकिता सहरावत; शहीद भगत सिंह कॉलेज के डॉ. संदीप सतपती, जीसस एंड मैरी कॉलेज की डॉ. भावना अरोड़ा, गार्गी कॉलेज की प्रो. पूनम फोगाट पुनेठा तथा डॉ. दिवाकर दुबे शामिल हैं।

इसके अलावा केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा की प्रो. रेणु यादव, प्रो. हरीश कुमार और प्रो. आकाश सक्सेना, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर की डॉ. फाल्गुनी शर्मा, श्रीसत्य साईं यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमैन एक्सीलेंस की डॉ. श्रीदेवी देविंद्रप्पा कल्याण, पुडुचेरी के शोधकर्ता डॉ. अरुण टिपंडजन तथा दमन एवं दीव के डॉ. शेख शोएब अनवर को परिषद में शामिल किया गया है।

सीएनएमएस के प्रबंध न्यासी प्रो. जसीम मोहम्मद ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के बौद्धिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। परिषद के माध्यम से संगोष्ठियों, शोध कार्यक्रमों और शैक्षणिक संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा। समय-समय पर नए शिक्षाविदों को भी परिषद से जोड़ा जाएगा।

चयन प्रक्रिया फीरोज बख्त अहमद, डॉ. दिनेश दुबे, प्रो. दिव्या तंवर, जावेद रहमानी और वरिष्ठ पत्रकार अनिल माहेश्वरी की जूरी ने पूरी की। प्रो. जसीम मोहम्मद ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनका अनुभव विकसित भारत-2047 के लक्ष्य और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रयासों को नई दिशा देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button