एएमयू विमेंस कॉलेज की छात्रा नेता आयशा जमाल ने सुप्रीम कोर्ट से की पुनर्विचार की अपील

अलीगढ़, 19 नवंबर: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विमेंस कॉलेज की छात्रा नेता आयशा जमाल ने बिलकिस बानो मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट से मामले पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि बिलकिस बानो का मामला अब केवल एक महिला तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं की गरिमा, संविधान, नैतिकता और जवाबदेही से जुड़ा बड़ा सवाल है। न्याय किसी धर्म, पहचान या राजनीतिक हस्तक्षेप से प्रभावित नहीं होना चाहिए। लोकतंत्र में किसी भी पीड़िता को अपनी गरिमा और न्याय के लिए लगातार संघर्ष करने की स्थिति में नहीं रहना चाहिए।

आयशा जमाल ने कहा कि एएमयू की छात्रा होने के नाते वे बिलकिस बानो के साथ एकजुटता व्यक्त करती हैं। न्याय, संवैधानिक मूल्यों और मानव गरिमा के लिए आवाज उठाना केवल विकल्प नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने भारतीय नागरिक के रूप में सुप्रीम कोर्ट से बिलकिस बानो मामले पर दोबारा विचार करने की अपील करते हुए कहा कि यह केवल एक महिला का मामला नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button