अलीगढ़ की बेटी आमना कमरान ने किया नाम रोशन, उत्तराखंड ISC बोर्ड में 99.5% अंकों के साथ बनी टॉपर

अलीगढ़, 03 मई (TNN)

अलीगढ़ शहर की होनहार छात्रा सैयदा आमना कमरान ने उत्तराखंड ISC बोर्ड परीक्षा में 99.5% अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे अलीगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गई है।

आमना ने अपनी 12वीं की पढ़ाई नैनीताल के प्रतिष्ठित ऑल सेंट्स कॉलेज से पूरी की। इससे पहले उन्होंने कक्षा 10 तक की शिक्षा अलीगढ़ के ब्लॉसम्स स्कूल से प्राप्त की, जहां से उनकी मजबूत शैक्षणिक नींव रखी गई।

आमना के पिता डॉ. सैयद कमरान हबीब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया विभाग के प्रोफेसर हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती लुबना सिद्दीकी हैं। आमना की इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अपनी सफलता का श्रेय आमना ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और माता-पिता व शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका सपना आगे चलकर एक लेखिका और प्रकाशक बनने का है।

आमना की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button