एएमयू के प्रोफेसर द्वारा राष्ट्रीय कार्यशाला का संचालन

टीएनएन समाचार : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर एस.एम. खान ने “परीक्षणों का विकास और मानकीकरणः जमोवी सॉफ्टवेयर के साथ व्यावहारिक अभ्यास” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला राष्ट्रीय मनोवैज्ञानिक निगम, आगरा द्वारा ऑनलाइन आयोजित की गई।
कार्यशाला में देशभर के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। सत्रों में प्रतिभागियों को जमोवी सॉफ्टवेयर की सहायता से परीक्षण निर्माण, वैधता परीक्षण और मानकीकरण की व्यावहारिक जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम शिक्षाविदों द्वारा काफी सराहा गया और प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।



