एएमयू गर्ल्स स्कूल में तंबाकू विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

TNN समाचार : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय गर्ल्स स्कूल में तंबाकू मुक्त विद्यालय अभियान के तहत तंबाकू विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजितकिया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की अध्यक्ष प्रो. नेहा अग्रवाल और सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार यादव अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। टीम में डॉ. हृदया जे और डॉ. तूबा इमाम भी शामिल थीं।

कार्यक्रम के दौरान एक जानकारीपूर्ण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें तंबाकू सेवन से जुड़े शारीरिक, सामाजिक और मानसिक जोखिमों के बारे मेंबताया गया। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें छात्राओं ने तंबाकू से दूर रहने और तंबाकू मुक्त वातावरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

यह कार्यक्रम कार्यवाहक प्राचार्या अलका अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। आयोजन में अरशी जफर खान, डॉ. वसीम रजा, हुमा मुख्तार और बुशरा किरमानी सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।

संदेश को प्रभावी बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक, स्लोगन लेखन और पोस्टर प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे छात्राओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर मिला।

कार्यक्रम का समन्वय कक्षा 12 (मानविकी) की छात्रा परिशा ने किया और यह छात्रों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ संपन्न हुआ, जिसने विद्यालय की तंबाकू मुक्त वातावरण के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button