दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर को निर्धारित स्थलों की सूची से हटा दिया गया है।

दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर को निर्धारित स्थलों की सूची से हटा दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिशों के आधार पर अब रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को प्रदर्शन स्थल तय किया गया है। करीब 33 साल तक जंतर-मंतर प्रदर्शन का प्रमुख केंद्र रहा। दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल 2022 के पुराने आदेश में संशोधन किया है। प्रदर्शन की अनुमति, लोगों की संख्या और अन्य शर्तों को लेकर विस्तृत नियम जारी होने के बाद प्रक्रिया स्पष्ट होगी।



