दिव्या तंवर की पुस्तक ‘साइबर-सेफ क्लासरूम’ पर नई दिल्ली में होगा विमर्श; प्रो. जसीम मोहम्मद होंगे मुख्य अतिथि

साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता और विद्यार्थियों की ऑनलाइन सुरक्षा पर केंद्रित पुस्तक ‘साइबर-सेफ क्लासरूम: डिजिटल लिटरेसी फॉर टीचर्स’ पर 14 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर के चिनार एंड विलो में पुस्तक चर्चा आयोजित की जाएगी।

सेंटर फॉर नमो स्टडीज़ के अध्यक्ष प्रो. जसीम मोहम्मद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे, जबकि डॉ. राम अवतार शर्मा और श्री एस. के. सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में तृतीय सेशन में शामिल होंगे। पुस्तक की लेखिका प्रो. दिव्या तंवर शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर अपने विचार रखेंगी।

प्रो. दिव्या तंवर मुंबई स्थित सोमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय के के. जे. सोमैया स्कूल ऑफ एजुकेशन में साइबर सुरक्षा की एडजंक्ट प्रोफेसर तथा डिवे फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं। उन्होंने साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण और मानसिक स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयों पर 18 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं।

पुस्तक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, डिजिटल भारत, बाल सुरक्षा और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया है। चर्चा का उद्देश्य शिक्षकों, अभिभावकों और शैक्षणिक संस्थानों को साइबर खतरों के प्रति जागरूक करना तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित डिजिटल शिक्षण वातावरण को प्रोत्साहित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button