एएमयू के हृदय रोग विशेषज्ञों ने कानपुर में कार्डियो प्रिवेंट 2026 में व्याख्यान दिए
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग के प्रो. आसिफ हसन और विभागाध्यक्ष प्रो. मलिक मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कानपुर में आयोजित कार्डियो प्रिवेंट 2026 में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने हृदय स्वास्थ्य और हृदय रोगों की रोकथाम पर व्याख्यान दिए।
उनके व्याख्यानों में निवारक हृदय चिकित्सा, रोगों की शुरुआती पहचान, हृदय संबंधी जोखिम कारकों के प्रबंधन और हृदय रोगों का खतरा कम करने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई। दोनो वक्ताओं ने हाल में हृदयरोग चिकित्सा के क्षेत्र में हुई प्रगति तथा हृदय स्वास्थय सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों और पेशेवरों ने भाग लिया। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए, निवारक हृदय चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नए विकास पर चर्चा की और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।



