एएमयू के मल्लापुरम केंद्र में रिमांड और उसके व्यावहारिक पहलुओं पर व्याख्यान आयोजित

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मल्लापुरम केंद्र, केरल के विधि विभाग की लॉ सोसाइटी ने ‘अदालत में रिमांड और उसके व्यावहारिक पहलू’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया। इसमें केंद्र के दो पूर्व विद्यार्थियों फसीहा नाज फातमा और उनके पति नफीस कामरान ने विचार रखे। दोनों बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर न्यायालय में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-अपर सिविल जज (कनिष्ठ खंड) के पद पर कार्यरत हैं।

वक्ताओं ने रिमांड की कार्यवाही के व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की और विद्यार्थियों को न्यायिक सेवाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने एलएलएम सहित उच्च शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में संतुलन बनाने के तरीके भी साझा किए।

फसीहा नाज फातमा ने 2018 में एएमयू के मल्लापुरम केंद्र से विधि की डिग्री प्राप्त की थी। इसके बाद एएमयू से एलएलएम पूरा करने के उपरांत उन्होंने 2023 में बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की।

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्र के प्रभारी निदेशक डॉ. सैयद हयात बाशा ने किया। पाठ्यक्रम समन्वयक गालिब नश्तर ने स्वागत भाषण दिया, जबकि लॉ सोसाइटी के संयोजक डॉ. शाहनवाज अहमद मलिक ने अतिथियों का आभार किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. अजमत अली ने डॉ. क्रिस्टी अन्ना जॉर्ज, शिक्षक प्रभारी, और लॉ सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद नजीब आलम के सहयोग से समन्वय किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button