एपीएस स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का समापन समारोह आयोजित

 सर सैयद डे के उपलक्ष्य में अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में चल रही विभिन्न प्रतियोगिताओं हेतु समापन समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के एसोसिएट ओएसडी, प्रो. मोहम्मद आजम खान ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ- साथ संस्कार और नैतिक शिक्षा भी अतिआवश्यक है।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. कुदसिया तहसीन, डायरेक्टर, स्कूल एजुकेशन, अमुवि, अलीगढ़ ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक का कार्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। ये प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को ऐसे अवसर प्रदान करती हैं कि वे अपनी छिपी हुई प्रतिभा को सामने ला सकें। शिक्षकों को सदैव विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए तथा उनका उचित मार्गदर्शन करना चाहिए।

सप्ताह भर चलने वाली प्रतियोगिताओं में अल-अजहर हाउस विजेता रहा तथा निजामिया हाउस रनर अप रहा। विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर विद्यार्थी अनुशासन समिति का गठन भी किया गया जिसमें कक्षा-12 के उमैर जावेद को हैड बॉय तथा रायना खान को हैड गर्ल बनाया गया। साथ ही कक्षा 10 के मुस्तफा को डिप्टी हैड  बॉय तथा जायना खान को डिप्टी हैड गर्ल बनाया गया। शिक्षक डॉ. दौलतराम शर्मा तथा दानिश अंसारी ने काव्य पाठ कर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।

प्रो. ईसार अहमद रिजवी, ओएसडी,अलीगढ़ पब्लिक स्कूल ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम इंचार्ज इरशाद हुसैन, मीनाक्षी सिंह, शजाला फरहत, दीवान फैसल, मीडिया इंचार्ज डॉ. फातिमा जेहरा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button