वरिष्ठ समाजसेवी पं. महेश चंद्र व्यास को भावभीनी श्रद्धांजलि

अलीगढ़, 4 अगस्त। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी, प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य एवं संस्कारनिष्ठ व्यक्तित्व पं. महेश चंद्र व्यास के 1 अगस्त 2026 को हुए निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोक सभा का संचालन एड. अनिल राज गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर भगवताचार्य पं. कौशल किशोर व्यास ने अपने पूज्य पिताश्री पं. महेश चंद्र व्यास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति, समाजसेवा एवं आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार को समर्पित रहा। उन्होंने बताया कि पं. व्यास सदैव मानव सेवा, संस्कारों के संवर्धन तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित रहे। उनका स्नेह, सरलता, विनम्रता एवं सेवा-भाव सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
शोक सभा में मुख्य रूप से सुरेंद्र दिलेर, ख्वाजा हसन जीबव्रान, विष्णु कुमार बंटी, प्रमोद गोड़, सुशील चौधरी, महापौर प्रशांत सिंघल, प्रतिमा सिंह, पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय, दिनेश ज्वैलर्स, चौ. विजेंद्र सिंह, सुमित सर्राफ, भारतीय विकास परिषद (उपकार शाखा), वार्ष्णेय युवा संगठन, वरुण आई केयर, ठाकुर गोपाल सिंह, हनुमान मंदिर महावीर गंज, साईं मंदिर, अग्रवाल युवा संगठन, अमरनाथ सेवा मंडल सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से शोक संदेश एवं शोक पत्र प्राप्त हुए।
वक्ताओं ने कहा कि पं. महेश चंद्र व्यास का निधन समाज की अपूरणीय क्षति है। उनके आदर्श, सेवा-भाव और सामाजिक योगदान सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button