इग्नू में जुलाई 2026 सत्र के प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई, छात्रों से समय रहते आवेदन की अपील

ऑनलाइन प्रवेश की सुविधा उपलब्ध, रोजगारपरक एवं कौशल विकास से जुड़े अनेक पाठ्यक्रम संचालित

Photo-Dr.-Ajay-Vardhan-Ji.jpg

अलीगढ़, 30 जुलाई (मोहम्मद कामरान)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) क्षेत्रीय केंद्र, अलीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि जुलाई 2026 सत्र के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने इच्छुक विद्यार्थियों से अंतिम तिथि से पूर्व ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

डॉ. आचार्य ने बताया कि छात्र-छात्राएं इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, अलीगढ़ में कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी अनेक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें कंप्यूटर साइंस, ग्रामीण विकास, सामाजिक कार्य, पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन, औद्योगिक सुरक्षा, पत्रकारिता एवं जनसंचार, कृषि व्यवसाय प्रबंधन, डेयरी फार्मिंग, जैविक खेती, पोल्ट्री, मधुमक्खी पालन, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फ्रेंच, जर्मन, जापानी एवं रूसी भाषा सहित विभिन्न डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय परिसर, रामघाट रोड, अलीगढ़ से संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 8869829838 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button