नीट पेपर लीक मामला: कांग्रेस का कैंडल मार्च, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बांटी मिठाइयां
राहुल गांधी के नेतृत्व को बताया युवाओं की जीत, छात्रों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान
मोहम्मद कामरान | The News Nation | अलीगढ़
अलीगढ़, 25 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष नावेद खान के संयुक्त नेतृत्व में शनिवार को नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया गया तथा पेपर लीक के बाद जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
कैंडल मार्च के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कार्यालय पहुंचे, जहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जताते हुए मिठाइयां वितरित की गईं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और राहुल गांधी के समर्थन में जयकारे लगाए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह ने कहा कि छात्रों के साथ मजबूती से खड़े रहने और उनकी आवाज को सड़क से संसद तक उठाने का परिणाम है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी लगातार संघर्ष नहीं करते तो सरकार कभी शिक्षा मंत्री से इस्तीफा नहीं लेती। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना था तो पेपर लीक सामने आते ही देना चाहिए था, न कि छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, बल प्रयोग और कुछ छात्रों की मौत के बाद।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष नावेद खान ने कहा कि यह केवल कांग्रेस की नहीं बल्कि देश के लोकतंत्र और छात्रों की जीत है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और छात्रों की जीत ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और कांग्रेस उनके अधिकारों की लड़ाई आगे भी लड़ती रहेगी।
इस अवसर पर पूरनचंद देशमुख, कैलाश बाबू वाल्मीकि, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डूंगर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अखिलेश, हेमंत शर्मा, टोटू प्रजापति, राधा सिंह जाटव, नीता खैर, सरदार अजीत सिंह, डॉ. शंकर, संता सिंह, मीना शर्मा, गुड्डू दंगा, सोमेश चौहान, सैफुल्लाह रजा, मुबाशिर अली, पवन सेठ, कैलाश गौतम, दीपेश बघेल, सुशांत राजपूत, आमिर मुंतज़िर, रईस कुरैशी, मोहनलाल, पप्पू, रितेश शर्मा, धन सिंह, आजम कुरैशी, राजपाल सिंह, प्रिंस जट्टारी, बृजेश जाटव, ब्रह्मपाल सिंह, कुलदीप सिंह, धर्मेंद्र प्रजापति, चंद्रवीर प्रजापति, वीरेश राठौर, ठाकुर अमित सिंह, पुरुषोत्तम दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
✍️ रिपोर्ट: मोहम्मद कामरान | The News Nation | अलीगढ़




