एएमयू ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की नई टीम में तसव्वुर जमाल को अहम जिम्मेदारी
अलीगढ़, 19 जुलाई (मोहम्मद कामरान)। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (AMUOBA) के नवनिर्वाचित एसोसिएट जॉइंट सेक्रेटरी (उत्तर प्रदेश के बाहर) तसव्वुर जमाल ने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।
उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद मुख्तार ज़ैदी, महासचिव डॉ. आज़म मीर खान तथा सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
तसव्वुर जमाल ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाया जाए, ओल्ड बॉयज समुदाय के बीच आपसी एकजुटता मजबूत हो और एसोसिएशन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन के विकास और सदस्यों के हितों के लिए वह सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।




