ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बांटी मिठाई, दिया भाईचारे का संदेश

अलीगढ़, 26 अगस्त (मोहम्मद कामरान)।

ईद मिलादुन्नबी  के अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं ने केला नगर क्षेत्र में आयोजित जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए मिठाई वितरित की और सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच युवा के ब्रज प्रांत संयोजक आमिर रशीद ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा  पूरी मानवता के लिए रहमत बनकर आए और उन्होंने प्रेम, शांति, भाईचारे, करुणा और मानव सेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी  हमें आपसी मतभेद भुलाकर समाज में प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देने की प्रेरणा देती है।

आमिर रशीद ने युवाओं से देश की तरक्की में योगदान देने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक शांति को मजबूत बनाने की अपील की।

इस अवसर पर परवेज अजीज, अजीमुद्दीन, फराज वली, इश्तियाक हैदर, मोहम्मद कामरान, चमन रिजवी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button