जामिया की 4 छात्राओं का ‘रूपा राहुल बजाज स्कॉलरशिप फॉर वीमेन इन इंजीनियरिंग’ के लिए चयन

]TNN समाचार : जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय की चार छात्राओं का चयन प्रतिष्ठित ‘रूपा राहुल बजाज छात्रवृत्ति’ (स्कॉलरशिप फॉर वीमेन इन इंजीनियरिंग) के लिए किया गया है। यह छात्रवृत्ति बजाज ऑटो लिमिटेड की एक पहल है, जिसका उद्देश्य मुख्य तकनीकी विषयों में इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त कर रही मेधावी छात्राओं को सशक्त बनाना है।

यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम चार वर्षों की अवधि में ₹8 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान करता है। इसके साथ ही, इसमें उद्योग जगत का अनुभव (industry exposure), परामर्श के अवसर, जीवन कौशल प्रशिक्षण और आधुनिक विनिर्माण तकनीकों से परिचय कराने का अवसर भी शामिल है। इस पहल का उद्देश्य भारत के विनिर्माण और संबद्ध क्षेत्रों में वीमेन प्रोफेशनल्स की भागीदारी को सुदृढ़ बनाना है।

निम्नलिखित छात्राओं ने इस अत्यंत प्रतिस्पर्धी और प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति को प्राप्त किया है:

  1. अदीबा फातिमा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग – ₹36,056/-
  2. सूफिया अंसारी, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग (VLS डिज़ाइन एवं प्रौद्योगिकी) – ₹1,52,875/-
  3. हिबा स्वालिहा के., यांत्रिक इंजीनियरिंग विभाग – ₹50,725/-
  4. सोफिया सैय्यद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग – ₹19,225/-

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की छात्राओं का यह चयन, विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय में पोषित शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रतिभा को दर्शाता है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी है और उनके शैक्षणिक तथा प्रोफेशनल जीवन में निरंतर सफलता की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button