टीच फॉर इंडिया में एएमयू के चार छात्रों का चयन

अलीगढ़, मोहम्मद कामरान : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के चार छात्रों का चयन “टीच फॉर इंडिया” में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान हुआ। यह प्लेसमेंट ड्राइव विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस (जनरल) द्वारा आयोजित की गई थी।
चयनित छात्रों में निदा परवीन (एमएसडब्ल्यू), मालिया फरशोरी (एमएसडब्ल्यू), सफूरा जहांगीर (एमएचआरएम) तथा शिजा फर्दीन बी.ए. (ऑनर्स) समाजशास्त्र, शामिल हैं।
“टीच फॉर इंडिया” एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो देशभर के संसाधन-विहीन विद्यालयों में युवा पेशेवरों और स्नातकों की नियुक्ति कर शिक्षा में समानता स्थापित करने की दिशा में कार्य करती है।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (जनरल) साद हमीद ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, समर्पण और सामाजिक प्रभाव के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।



