जेएन मेडिकल कालिज के प्रोफेसर मलिक अजहरउद्दीन ने पेरिस में यूरो पीसीआर 2026 सम्मेलन में बतौर आमंत्रित फैकल्टी भाग लिया

अलीगढ़,  मोहम्मद कामरान : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. मो. अजहरउद्दीन मलिक ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित प्रतिष्ठित यूरो पीसीआर 2026 सम्मेलन में आमंत्रित फैकल्टी सदस्य के रूप में भाग लिया।

यूरो पीसीआर को इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी एवं हृदय रोग चिकित्सा के क्षेत्र में विश्व के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में शामिल माना जाता है।

सम्मेलन के दौरान प्रो. मलिक ने हार्ट फेल्योर प्रबंधन से संबंधित वैज्ञानिक चर्चाओं में भाग लिया। उन्होंने “फ्रॉम लेफ्ट टू राइटः डिफरेंट पर्सपेक्टिव्स ऑन हार्ट फेल्योर मैनेजमेंट” विषयक सत्र में समकालीन उपचार पद्धतियों, इंटरवेंशनल थेरेपी तथा जटिल क्लिनिकल मामलों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित वैज्ञानिक मंच पर उनकी भागीदारी एएमयू की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक उपस्थिति को दर्शाती है तथा उन्नत चिकित्सा शिक्षा, शोध एवं वैश्विक वैज्ञानिक सहयोग में विश्वविद्यालय के निरंतर योगदान को रेखांकित करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button