पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, विवेक बंसल ने किया नमन

अलीगढ़। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विवेक बंसल के मैरिस रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान विवेक बंसल ने कहा कि पं. नेहरू आधुनिक भारत के प्रमुख शिल्पी थे और आज देश विकास के जिस मुकाम पर पहुंचा है उसकी मजबूत नींव उनके नेतृत्व में रखी गई थी। उन्होंने कहा कि नेहरू जी लोकतंत्र के बड़े समर्थक थे और उनके द्वारा स्थापित सिद्धांतों का लंबे समय तक पालन किया गया, लेकिन वर्तमान समय में लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात हो रहा है तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भी प्रभावित हो रही है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, सरदार दलजीत सिंह, पूरनचंद देशमुख, ओमप्रकाश सिंह, गया प्रसाद, आलोक गौड़, डूंगर सिंह, सलाउद्दीन वसी, डॉ. सुहैल अख्तर, शाहिद खान, कैलाश बाल्मीकि, भूपेंद्र प्रताप सिंह, ब्रजेश माथुर, अतर सिंह, सुनील कुमार, संजय यादव, मोहनलाल पप्पू, पुनीत बघेल, संजय माथुर, प्रभात पचौरी, अर्जुन दिवाकर, अकील अहमद कस्सार, राहुल कुमार सिंह, सोमेश चौहान, अर्पित यादव, भरत यादव, भानू भारती, जोज़फ जॉन आदि मौजूद रहे।



