एल्सेवियर ने एएमयू के डॉ. आमिर रैना को साइंटिफिक एडिटर नियुक्त किया

अलीगढ़, मोहम्मद कामरान : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. आमिर रैना को विश्व के अग्रणी अकादमिक प्रकाशकों में शामिल एल्सेवियर द्वारा साइंटिफिक एडिटर नियुक्त किया गया है।
इस पद पर डॉ. रैना पादप प्रजनन (प्लांट ब्रीडिंग) और आनुवंशिकी (जेनेटिक्स) से संबंधित शोध-पत्रों के संपादकीय मूल्यांकन तथा पीयर-रिव्यू प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और वैज्ञानिक प्रकाशनों की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
डॉ. रैना इससे पूर्व भी कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं के संपादकीय बोर्ड से जुड़े हुए हैं। इनमें साइंटिफिक रिपोर्ट्स (नेचर पब्लिशिंग ग्रुप), फ्रंटियर्स इन जेनेटिक्स, यूरोपियन जर्नल ऑफ प्लांट पैथोलॉजी, बीएमसी प्लांट बायोलॉजी तथा पीएलओएस वन शामिल हैं।
डा रैना की नियुति आधारित कठोर चयन प्रक्रिया के बाद की गई है, जिसके माध्यम से उत्कृष्ट शोध उपलब्धियों और अकादमिक प्रकाशन में उच्च मानकों के प्रति प्रतिबद्धता रखने वाले विद्वानों का चयन किया जाता है।
डॉ. रैना की यह उपलब्धि उनके उत्कृष्ट शोध योगदान और वैज्ञानिक समुदाय में उनकी बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण।



