एएमयू के शोधार्थी ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत किया

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कृषि अर्थशास्त्र एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग के शोधार्थी अब्दुल्ला इमरान ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली के पश्चिम एशियाई अध्ययन केंद्र द्वारा आयोजित भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत किया। यह सम्मेलन ‘स्थिरता के लिए उच्च शिक्षा की पुनर्कल्पनाः भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) देशों में गुणत्ता तथा नवाचारी वित्तपोषण की व्यवस्थाएं’ विषय पर आयोजित किया गया।

विभाग के डॉ. मोहम्मद शम्सुज्जमा के निर्देशन में शोध कर रहे अब्दुल्ला इमरान ने ‘यूपीआई आधारित वित्तीय समावेशनः भारत में सतत उच्च शिक्षा की पुनर्कल्पना’ विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। अपने अध्ययन में उन्होंने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में भूमिका का विश्लेषण किया तथा बताया कि डिजिटल भुगतान प्रणाली किस प्रकार भारत के उच्च शिक्षा क्षेत्र में पहुंच, वहनीयता, पारदर्शिता और स्थिरता को मजबूत कर सकती है।

कृषि अर्थशास्त्र एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष प्रो. अकरम ए. खान ने अब्दुल्ला इमरान को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सफलतापूर्वक शोध पत्र प्रस्तुत करने परबधाई दी। उन्होंने उनके शोध कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button