एएमयू के एएस हाल नार्थ में ‘आगाज-ए-शाहीन’ कॉमन रूम फेस्ट का समापन

अलीगढ़,  मोहम्मद कामरान : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) में आयोजित वार्षिक कॉमन रूम फेस्ट-2के26 “आगाज-ए-शाहीन” का तीन दिवसीय खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों के बाद समापन हो गया।

फेस्ट का उद्घाटन डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. मोहम्मद अथर अंसारी तथा राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. इरफान उल हक ने किया। पहले दिन कॉमन रूम सचिव अब्दुर रहमान और वार्डन इंचार्ज कामरान खान की देखरेख में स्नूकर, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, लूडो, आर्म रेसलिंग, बीजीएमआई, फ्री फायर और 8 बॉल पूल जैसी इनडोर एवं ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

दूसरे दिन शूटिंग, बैडमिंटन, 100 मीटर दौड़, शटल रन और स्लो साइक्लिंग जैसी आउटडोर प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन समारोह में प्रो. अनवर शहजाद, सदस्य प्रभारी भूमि एवं उद्यान, एएमयू, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि सिटी मजिस्ट्रेट अलीगढ़ अतुल गुप्ता और राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. मोहम्मद असलम ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

हाल के प्रोवोस्ट प्रो. जहांगीर सब्बीर खान ने अतिथियों का स्वागत किया। विजेताओं, उपविजेताओं, आयोजकों और हॉल पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन कॉमन रूम सचिव अब्दुर रहमान ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर कामरान खान, डॉ. जफर इफ्तिखार, साकिब अली, मोहम्मद अबूजर, आमिर सुहैल और अब्दुल्ला खान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button