लखनऊ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एएमयू एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया जिले का प्रतिनिधित्व

TNN समाचार : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दो छात्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक, नोशीन शान और शहबाज खान ने लखनऊ विधानसभा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा ‘माय भारत’ के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने केंद्रीय बजट 2026 विषय पर विचार-विमर्श किया।

बीएससी (ऑनर्स) कम्युनिटी साइंस की छात्रा नोशीन शान तथा बीए विमेंस स्टडीज के छात्र शहबाज खान ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था।

उनकी सहभागिता एएमयू एनएसएस की नेतृत्व क्षमता, जनसहभागिता तथा शैक्षणिक एवं राष्ट्रीय मंचों पर छात्रों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button