एएमयू का वार्षिक मैनेजमेंट फेस्ट असास प्रतिभा और टीम भावना का मंच बना

TNN समाचार : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च के व्यवसाय प्रशासन विभाग द्वारा फ्रैंक एंड डेबी इस्लाम मैनेजमेंट कॉम्प्लेक्स में वार्षिक मैनेजमेंट फेस्ट असास 2के26 का आयोजन किया गया।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. मोहम्मद अथर अंसारी, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, एएमयू ने प्रबंधन के महत्व पर जोर देते हुए ऐसे आयोजनों की उपयोगिता को रेखांकित किया। उन्होंने छात्रों को टीमवर्क और समन्वय कौशल विकसित करने के लिए अधिक से अधिक ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।
फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च के डीन प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने असास के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इससे पूर्व, व्यवसाय प्रशासन विभाग की अध्यक्ष प्रो. सलमा अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ प्रबंधक केवल बैलेंस शीट या सप्लाई चेन को समझने वाले नहीं होते, बल्कि वे होते हैं जो मानवीय पहलुओं को भी समझते हैं। असास एक ऐसा मंच है जो छात्रों के कक्षा में उपयोग होने वाले ज्ञान को और धार देता है तथा उन्हें सक्षम प्रबंधक बनने में मदद करता है।
असास 2के26 के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. असद रहमान ने कार्यक्रम का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान केस स्टडी, 20 प्रश्न, डंब शराड्स, बैतबाजी, समूह चर्चा, स्पोर्ट्स क्विज और मैनेजमेंट क्विज के इसके अलावा गजल कार्यक्रम, म्यूजिकल इवनिंग और मुशायरा भी आयोजित किया गया।
आभार डॉ. जर्रीन हुसैन फारूकी ने जताया जबकि एमबीए (एचए) की छात्रा फातिमा हसन ने उद्घाटन सत्र का संचालन किया।
मोहम्मद अय्यान शारिक और अकबर सिद्दीकी ने छात्र समन्वयक के रूप में कार्य किया, जबकि मोहम्मद असनद और दानिश फारूकी सह-समन्वयक रहे।
निर्णायक मंडल में प्रो. निकहत नसरीन (शिक्षा विभाग), प्रो. शरमीन खान (आर्किटेक्चर विभाग), डॉ. मोहम्मद नासिर (विधि विभाग), प्रो. जमाल अहमद फारूकी और डॉ. तारिक अजीज (व्यवसाय प्रशासन विभाग) शामिल थे।
बैतबाजी प्रतियोगिता में शहीर अब्दुल्ला के नेतृत्व में टीम ‘मीर तकी मीर’, जिसमें वासिफ इकबाल और खालिद फैसल (विदेशी भाषा विभाग) शामिल थे, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैनेजमेंट क्विज में अनमता जमाल, आद्या शर्मा और अल्फिया खान (व्यवसाय प्रशासन विभाग) विजेता रहीं। केस स्टडी प्रतियोगिता में सैयद अतीक अली (वाणिज्य विभाग) के नेतृत्व में टीम ‘नॉक्टिस’, जिसमें जोया इकबाल (अर्थशास्त्र विभाग) और माईशा खुशनूद (जूलॉजी विभाग) शामिल थीं, ने जीत हासिल की। समूह चर्चा में बी.एससी. केमिस्ट्री की छात्रा दानिया हसन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।



