एएमयू के सीपेकामी ने पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अलीगढ़, 7 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ एजुकेशनल एंड कल्चरल एडवांसमेंट ऑफ मुस्लिम्स ऑफ इंडिया (सीपेकामी) द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सीपेकामी के निदेशक प्रो. एम. मोहिबुल हक के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि इसका समन्वय सहायक निदेशक डॉ. अहमद मुजतबा सिद्दीकी ने किया।
मुख्य अतिथि प्रो. अनवर शहजाद, सदस्य प्रभारी, भूमि एवं उद्यान ने कहा कि पौधारोपण पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय समुदाय के सभी सदस्यों से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
पौधारोपण अभियान में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. असफिया करीमी सहित अनेक उपस्थितजनों ने पौधे रोपे।
प्रो. एम. मोहिबुल हक ने अभियान में सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। अंत में डॉ. अहमद मुजतबा सिद्दीकी ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button