एएमयू के राजीव गांधी केंद्र में विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज स्थित राजीव गांधी मधुमेह एवं अंतःस्रावी विज्ञान केंद्र में विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम में विशेष रूप से टाइप-1 मधुमेह से पीड़ित बच्चों की जागरूकता और देखभाल पर ध्यान केंद्रित किया गया।

मुख्य अतिथि अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामनाथ सिंह, चिकित्सा संकाय की कार्यवाहक डीन प्रो. संगीता सिंघल, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अंजुम परवेज, पैरामेडिकल साइंसेज कॉलेज के प्राचार्य प्रो. काजी एहसान अली और प्रो. हामिद अशरफ ने मरीजों को संबोधित किया। उन्होंने मधुमेह के प्रति जागरूकता, उचित उपचार, नियमित जांच और इंसुलिन की निर्बाध उपलब्धता के महत्व पर जोर दिया।

इससे पूर्व केंद्र के निदेशक प्रो. शीलू शफीक सिद्दीकी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए शीघ्र पहचान, नियमित निगरानी, समय पर उपचार और निरंतर शैक्षणिक सहयोग के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जिला अस्पतालों में टाइप-1 मधुमेह के मरीजों को निःशुल्क इंसुलिन उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

डॉ. अहमद आलम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button