इकबाल के विचारः प्रेम, इंसानियत और राष्ट्रीय एकता का आधार

इलाहाबाद तिमाही साहित्यिक पत्रिका ‘सिलसिला दिल्ली’ की ओर से प्रयागराज में ‘‘अल्लामा इकबाल की आज के दौर में अहमियत‘‘ विषय पर एक दिन का राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के धर्म संकाय अध्ययन के सहायक प्रोफेसर डॉ. रेहान अखतर ने ‘इकबाल के विचारः प्रेम, इंसानियत और राष्ट्रीय एकता’ शीर्षक से अपना  मुख्य भाषण दिया। इसमें उन्होंने इकबाल के चिंतन के उन पहलुओं को सामने रखा जो हर दौर के लिए हैं और प्रेम, इंसानियत, धार्मिक सहनशीलता, राष्ट्रीय एकता और आपसी सम्मान की सीख देते हैं। डॉ. रेहान अख़्तर ने कहा कि इक़बाल की काव्य और गद्य सिर्फ साहित्य का बेहतरीन नमूना नहीं हैं, बल्कि उनमें इंसानी जिंदगी, सभ्यता, धर्म और समाज से जुड़ी गहरी और बड़ी बातें छिपी हैं। उनकी शायरी के शुरुआती दौर में वतन से गहरा प्रेम और हिंदुस्तान की साझा सांस्कृतिक विरासत के भाव पूरी चमक के साथ दिखते हैं। उनकी मशहूर नज्में तराना-ए-हिंदी और नया शिवाला इसी भाव की मिसाल हैं, जिनमें वतन से प्रेम, इंसानी भाईचारे और धर्मों के बीच मेल-जोल का मजबूत संदेश मिलता है।

उन्होंने कहा कि इकबाल अपनी धार्मिक पहचान पर मजबूती से कायम रहते हुए भी दूसरे धर्मों और उनकी महान हस्तियों का बहुत सम्मान करते थे। इसीलिए रामचंद्र जी को ‘इमाम-ए-हिंद और गुरु नानक को मर्द-ए-कामिल’ कहना उनके बड़े दिल और धार्मिक सहनशीलता की साफ उदाहरण। डॉ. रेहान अख़तर ने इकबाल की सोच के विकास, ‘तराना-ए-मिल्ली और 1930 के खुतबा-ए-इलाहाबाद की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर रोशनी डालते हुए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से इकबाल के शैक्षणिक और वैचारिक रिश्ते, सर सैयद अहमद खान के प्रति उनकी दिली श्रद्धा और 1929 के आखरि में अलीगढ़ में दिए गए उनके ऐतिहासिक भाषणों का खास जिक्र किया। इकबाल को पढ़ना सिर्फ एक बड़े शायर के कलाम का आनंद लेना नहीं है, बल्कि एक ऐसी बड़ी इंसानी सोच से जुड़ना है जो समाज में प्रेम, सहनशीलता और एकता का अच्छा माहौल बनाने में आज भी हमारा पूरा साथ दे सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button