एएमयू के वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत पौधरोपण अभियान

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम और स्वच्छता संकल्प समारोह आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और परिसर को हरा-भरा बनाना था।
वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य प्रो. शगुफ्ता इम्तियाज ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने नींबू, आंवला और मौसंबी के पौधे लगाए।
भूमि एवं उद्यान विभाग के प्रभारी प्रो. अनवर शहजाद ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और परिसर में टिकाऊ पर्यावरणीय गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय योगदान करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का आयोजन वीमेंस कॉलेज की शिक्षिकाओं डॉ. नाजिश बेगम और डॉ. सदफ फरीद के मार्गदर्शन में किया गया।



