इमाम-ए-हिंद डॉ. इमाम उमेर इलियासी की मुस्लिम समाज को अपील सराहनीय, शांति और सामाजिक सद्भाव के प्रति जिम्मेदार नेतृत्व का परिचय : प्रो. जसीम मोहम्मद

फोरम फॉर मुस्लिम स्टडीज़ एंड एनालिसिस के सेक्रेटरी जनरल प्रो. जसीम मोहम्मद ने 10 अक्टूबर के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के संदर्भ में इमाम-ए-हिंद एवं ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ़ इमाम डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी साहब द्वारा मुस्लिम समाज से की गई शांति, संयम और विवेकपूर्ण निर्णय लेने की अपील का स्वागत किया है।
प्रो. जसीम मोहम्मद ने कहा कि माननीय चीफ़ इमाम साहब ने भावनाओं में बहने के बजाय समझदारी से निर्णय लेने तथा किसी भी राजनीतिक उद्देश्य के लिए मुस्लिम समाज के युवाओं को इस्तेमाल होने से बचने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। उनकी अपील समाज में शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की दिशा में सराहनीय पहल है।
प्रो जसीम मोहम्मद ने कहा कि मुस्लिम समाज के अनेक मुस्लिम वर्ग के लोगों द्वारा इस संदेश को गंभीरता से लेना जिम्मेदार नागरिकता का सकारात्मक उदाहरण है। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार महत्वपूर्ण है, लेकिन उसका प्रयोग शांति, कानून और सामाजिक सद्भाव को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।
प्रो. जसीम मोहम्मद ने माननीय चीफ़ इमाम साहब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय धार्मिक नेतृत्व का ऐसा सकारात्मक मार्गदर्शन भारत देश में आपसी भाईचारे, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button