अंतरराष्ट्रीय जनस्वास्थ्य सम्मेलन में जेएन मेडिकल कालिज के शिक्षकों को पुरस्कार

अलीगढ़,  मोहम्मद कामरान : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के शिक्षकों को 13 से 15 मई तक वर्चुअल माध्यम से आयोजित “इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन पब्लिक हेल्थ इनोवेशंस एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (आईसीपीएचआई-एसडीजी 2026)” में कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए।

प्रो. सायरा महनाज को उनके शोधपत्र “ए क्वालिटेटिव एक्सप्लोरेशन ऑफ डाइटरी प्रैक्टिसेज, मेन्स्ट्रुअल अवेयरनेस, एंड द रोल ऑफ स्कूल-बेस्ड बिहेवियर चेंज कम्युनिकेशन अमंग एडोलेसेंट गर्ल्स” के लिए ‘सेशन बेस्ट प्रेजेंटर अवॉर्ड’ प्रदान किया गया। उनके अध्ययन में किशोरियों के स्वास्थ्य व्यवहार, खानपान की आदतों और मासिक धर्म जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया गया।

डॉ. मोहम्मद यासिर जुबैर को उनके शोधपत्र “ट्रांसलेटिंग द एनसीडी बर्डन इंटू एक्शनः ब्रिजिंग एविडेंस, पॉलिसी एंड द एसडीजी 3.4 इम्पेरेटिव इन इंडिया एंड बियॉन्ड” के लिए ‘ओवरऑल बेस्ट प्रेजेंटर अवॉर्ड’ तथा ‘सेशन बेस्ट प्रेजेंटर अवॉर्ड’ दोनों सम्मान प्राप्त हुए। उनके शोधपत्र में सतत विकास लक्ष्य 3.4 के अनुरूप गैर-संचारी रोगों से निपटने के लिए साक्ष्य-आधारित नीतिगत उपायों पर प्रकाश डाला गया।

डॉ. यासिर ने अपने मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रो. सायरा महनाज के प्रति आभार व्यक्त किया।

विभागाध्यक्ष प्रो. उज्मा इरम ने दोनों शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियाँ विभाग में हो रहे उच्च स्तरीय जनस्वास्थ्य अनुसंधान को दर्शाती हैं और संस्थान के लिए गर्व का विषय हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button