एएमयू के मोहम्मद हबीब हॉल में डॉक्टोरल शोधार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया

टीएनएन समाचार : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के मोहम्मद हबीब हॉल में विश्वविद्यालय से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त करने वाले चार आवासीय शोधार्थियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सैफ अहमद (वनस्पति विज्ञान विभाग), मोहम्मद आमिर (बायोकैमिस्ट्री विभाग), अजहर नवाज (अंग्रेजी विभाग), और एहतिशाम अख्तर (गणित विभाग) को उनकी शोध उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

सैफ अहमद को “नमक तनाव की स्थिति में टमाटर में गाबा और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड द्वारा मध्यस्थ प्रतिक्रिया” विषय पर शोध के लिए पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। मोहम्मद आमिर ने “एंटी-कैंसर दवाओं के साथ सीरम एल्ब्यूमिन की पारस्परिक क्रिया पर जैव-भौतिकीय अध्ययन” विषय पर शोध किया। अजहर नवाज का शोध “चयनित समकालीन भारतीय अंग्रेजी उपन्यासों में वैवाहिक स्थान की राजनीति” पर केंद्रित था, जबकि एहतिशाम अख्तर ने “आईआरएच और रिमानी बहुपरक (रीमेनियन मेनीफोल्ड) पर सामान्यीकृत अवतलता” विषय पर कार्य किया है।

इस अवसर पर हॉल के प्रोवोस्ट डॉ. जुबैर शादाब खान ने सभी शोधार्थियों को बधाई देते हुए उनके समर्पण और शैक्षणिक उत्कृष्टता की सराहना की। उन्होंने कहा कि हॉल प्रशासन एक ऐसे शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है जो अनुसंधान और ज्ञान के विकास को प्रोत्साहित करता है।

समारोह में डॉ. मोहम्मद सुहैल, डॉ. मुदस्सिर अशरफ शाह, डॉ. आफताब आलम, और डॉ. सुबैर पीएम सहित जनरल वार्डन डॉ. सावन कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। सभी ने शोधार्थियों की उपलब्धियों की प्रशंसा की और एक सशक्त, प्रेरणादायक और सहयोगपूर्ण शैक्षणिक परिवेश की आवश्यकता पर बल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button