एएमयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में स्मार्ट क्लासरूम और अत्याधुनिक पर्यावरण प्रयोगशाला का उद्घाटन

नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (जेडएचसीईटी) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में दो स्मार्ट क्लासरूम तथा अत्याधुनिक एडवांस्ड एनवायरनमेंटल लेबोरेटरी का उद्घाटन कुलपति प्रो. नइमा खातून, उद्योगपति हाजी मोहम्मद जहीर, सहकुलपति प्रो. एम मोहसिन खान, रजिस्ट्रार प्रो. आसिम जफर द्वारा अन्य मेहमानों की उपस्थिति में किया गया।

स्मार्ट क्लासरूम का निर्माण उद्योगपति हाजी मोहम्मद जहीर कुरैशी, प्रबंध निदेशक, अल हम्द एग्रो फूड प्रोडक्ट्स प्रा. लि. द्वारा प्रदान किए गए दान से किया गया, जबकि एडवांस्ड एनवायरनमेंटल लेबोरेटरी का विकास विभागीय कंसल्टेंसी फंड से किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रोफेसर नइमा खातून ने सिविल इंजीनियरिंग विभाग में नव विकसित आधारभूत संरचना की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक कक्षाएं और उन्नत प्रयोगशालाएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्णभूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधाओं से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।

सहकुलपति प्रोफेसर मोहम्मद मोहसिन खान ने इस पहल को विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा और शोध सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा मेंमहत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने आधारभूत संरचना के विकास में सहयोगात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए छात्रों और शिक्षकों से इन सुविधाओं का प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के डीन प्रोफेसर निसार अहमद, जेडएचसीईटी के प्राचार्य प्रोफेसर मोहम्मद मुजम्मिल, सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अमजद मसूद, यूनिवर्सिटी इंजीनियर प्रोफेसर इजहारुल हक फारूकी, बिल्डिंग कमेटी के सदस्य प्रभारी प्रोफेसर मलिक शोएब अहमद, वित्त अधिकारी नूरुउस सलाम, मेम्बर इंचार्ज जनसंपर्क, विद्युत, भूमि एवं उद्यान तथा गेस्ट हाउस के सदस्य प्रभारी, विश्वविद्यालय अभियंता, शिक्षकगण एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

इससे पूर्व प्रोफेसर अमजद मसूद ने अतिथियों का स्वागत किया तथा बताया कि हाजी जहीर कुरैशी से प्राप्त दान प्रोफेसर इजहारुल हक फारूकी के प्रयासों से संभव हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button