छर्रा गैंगरेप पीड़िता से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, 1 करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी और फास्ट ट्रैक ट्रायल की मांग

अलीगढ़, 15 जुलाई। मोहम्मद कामरान

अलीगढ़ छर्रा थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बालिका के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिलने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली, उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विधायक कमाल अख्तर ने किया। उनके साथ समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी, पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, पूर्व विधायक ठाकुर राकेश सिंह, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, जिला सचिव मनोज यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष शहजाद अलवी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव एवं गिरीश यादव, जिला उपाध्यक्ष शान मियां, राजीव यादव, डॉ. बादशाह खान, प्रशांत वाल्मीकि, अज्जू इसहाक, ख्वाजा जिबरान, मोहम्मद उस्मान, शाहवेज अहमद, जस्सू शेरवानी, डी.आर. यादव,अफजाल अहमद फारूकी, जैकी ठाकुर, राजेश यादव, कुंवर बहादुर बघेल, चमन जलालवी, ठा. तेजवीर सिंह, सगीर मलिक, मोहम्मद सगीर एमएस, अजय चौधरी, गगन लोधी, आमिर आबिद, सुभाष लोधी, शकील अब्बासी, शाकिर अंसारी, इनामुल हक, तसव्वुर जमाल, आमिर चौधरी, श्रीमती माधुरी सैनी, कौशल किशोर प्रजापति, मास्टर उमेश बघेल, एडवोकेट रवि सैनी, मनी बघेल, नूर मोहम्मद खान, गोपाल सैनी, राहत अली, नसीर सैफ, जावेद खान, बिलाल खान, देवेश सैनी, राजा यादव सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुलाकात के बाद विधायक कमाल अख्तर ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि परिवार को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए, उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए, ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के जघन्य अपराध करने वालों के लिए यह एक मिसाल बने। कमाल अख्तर ने आरोप लगाया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष नहीं दिखाई दे रही है, इसलिए प्रशासन को बिना किसी पक्षपात के सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक और समाज को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के दुख में सहभागी बनने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए यहां पहुंचा है।

शकील नदवी ने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता, रहने के लिए आवास तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड दिया जाए। साथ ही उन्होंने ऐसे जघन्य अपराध के दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की भी मांग की।

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि पार्टी इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में परिवार को न्याय दिलाने तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button