-
Education
एएमयू के आठ स्नातकोत्तर छात्रों का टैलेंट रिक्रूट और फिजिक्स वाला में चयन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के आठ स्नातकोत्तर छात्रों का विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कार्यालय (सामान्य) के माध्यम से टैलेंट रिक्रूट सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलुरु तथा देश की अग्रणी शैक्षिक प्रौद्योगिकी कंपनी फिजिक्स वाला में कैंपस चयन हुआ है। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी (सामान्य) साद हमीद के अनुसार सभी अभ्यर्थियों का चयन लिखित मूल्यांकन और साक्षात्कार सहित बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद किया गया। टैलेंट रिक्रूट सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड में चयनित छात्रों में इकरा तौसीफ (एम.ए. मनोविज्ञान), मुफीदा खालिक (एम.ए. समाजशास्त्र), वंशिका अग्रवाल (एमबीए), हिरा अनीस (एमबीए-एग्रीबिजनेस), फातिमा कामिल (एम.एससी. प्राणी विज्ञान) तथा सारा फातिमा (एमबीए) शामिल हैं। फिजिक्स वाला में मोहम्मद सरवर ए आजम (एम.एससी. जंतु विज्ञान) तथा अकदस खान (एम.एससी. रसायन विज्ञान) का चयन हुआ है।
Read More » -
Education
एएमयू जेएनएमसी के छात्रों ने संस्थान स्तरीय पैथोलॉजी प्रश्नोत्तरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग के एमबीबीएस छात्रों ने पैथालोजी विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट्स एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स के तत्वावधान में आयोजित संस्थान स्तरीय पैथोलॉजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में फायजा फुरकान ने प्रथम, मरियम अहमद ने द्वितीय तथा अरमान तारिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में एमबीबीएस द्वितीय व्यावसायिक वर्ष के लगभग 25 छात्रों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना, विषय की अवधारणाओं को मजबूत करना तथा स्वस्थ शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर फायजा फुरकान और मरियम अहमद का चयन अगस्त में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पैथोलॉजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वे जेएनएमसी का प्रतिनिधित्व करेंगी। पैथोलॉजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. निशात अफरोज ने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण…
Read More » -
Education
एएमयू जेएन मेडिकल कालिज के रेजीडेंट चिकित्सकों ने रेडियोलॉजिकल और परमाणु आपदा प्रबंधन का राष्ट्रीय प्रशिक्षण पूरा किया
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट चिकित्सकों की एक टीम ने रेडियोलॉजिकल और परमाणु आपदाओं के…
Read More » -
Education
CNMS Announces ‘Viksit Bharat Shikshak Awards 2026’ to Honour Outstanding Educators
The Centre for NaMo Studies (CNMS) has announced the Viksit Bharat Shikshak Awards 2026, a national initiative to recognise exceptional…
Read More » -
Education
एएमयू ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की नई टीम में तसव्वुर जमाल को अहम जिम्मेदारी
अलीगढ़, 19 जुलाई (मोहम्मद कामरान)। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (AMUOBA) के नवनिर्वाचित एसोसिएट जॉइंट सेक्रेटरी (उत्तर प्रदेश के…
Read More » -
States
सतीश महाना के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
अलीगढ़, 19 जुलाई (मोहम्मद कामरान)। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के श्रीराम मंदिर के चढ़ावे को लेकर दिए गए…
Read More » -
Delhi/NCR
एएमयू छात्रों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, जौहर यूनिवर्सिटी और सोनम वांगचुक प्रकरण में हस्तक्षेप की मांग
अलीगढ़, 19 जुलाई (मोहम्मद कामरान)। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन विश्वविद्यालय के…
Read More » -
Delhi/NCR
बिना चीरा लगाए एंडोस्कोपिक सर्जरी से 12 वर्षीय शिवांग को मिला नया जीवन
अलीगढ़, 18 जुलाई (मोहम्मद कामरान)। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज (नई दिल्ली) के चिकित्सकों ने अलीगढ़ के 12 वर्षीय शिवांग…
Read More » -
Delhi/NCR
सोनम वांगचुक की हिरासत लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ : अस्सद फारूख
अलीगढ़, 18 जुलाई (मोहम्मद कामरान)। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के सचिव अस्सद फारूख ने सामाजिक कार्यकर्ता एवं इंजीनियर सोनम वांगचुक…
Read More » -
Education
एएमयू गर्ल्स स्कूल की छात्रा ने जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गर्ल्स स्कूल की कक्षा 12 (कला वर्ग) की छात्रा काश्वी माहेश्वरी ने जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता…
Read More »