एएमयू के चार एमबीए विद्यार्थियों का कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से अजमल परफ्यूम्स में चयन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के चार एमबीए विद्यार्थियों का सऊदी अरब की अजमल परफ्यूम्स कंपनी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के लिए चयन हुआ है।
चयनित विद्यार्थियों में अली रजा, मोहम्मद अनस इब्राहिम, फजल इमाम और अयान अहमद शामिल हैं।
एएमयू के प्रशिक्षण एवं रोजगार अधिकारी (सामान्य) साद हमीद ने बताया कि इन विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय कार्य वातावरण में अपने व्यावसायिक करियर को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।



