प्रधानमंत्री पुस्तकालय ने सेंटर फॉर नमो स्टडीज़ की पुस्तक को दी जगह

‘"नरेन्द्र मोदी वर्ल्ड्स सिविलियन अवॉर्ड्स" की खरीद के लिए जारी हुआ आधिकारिक वर्क ऑर्डर

सेंटर फॉर नमो स्टडीज़ के रिसर्च एवं पब्लिकेशन विभाग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय, भारत सरकार नई दिल्ली ने संस्थान द्वारा प्रकाशित पुस्तक “नरेन्द्र मोदी वर्ल्ड्स सिविलियन अवॉर्ड्स” संपादन प्रो जसीम मोहम्मद पुस्तक की खरीद को मंजूरी देते हुए आधिकारिक वर्क ऑर्डर जारी किया है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सेंटर फॉर नमो स्टडीज़ के अध्यक्ष प्रो. जसीम मोहम्मद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय के निदेशक तथा संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह संस्थान की रिसर्च एवं पब्लिकेशन विंग द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए उत्साहवर्धक प्रोत्साहन है। यह प्रसन्नता का विषय है कि संस्थान के शोध एवं प्रकाशन कार्यों को आम पाठकों के साथ-साथ देश के प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में भी स्थान और महत्व मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि सेन्टर फॉर नमो स्ट्डीज का उद्देश्य राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर शोध, अध्ययन और गुणवत्तापूर्ण प्रकाशन को प्रोत्साहित करना है।

संस्थान की ट्रस्टी प्रो. दिव्य तंवर ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह संस्थान की अकादमिक और प्रकाशन गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक कदम है। इससे शोध एवं लेखन से जुड़े प्रयासों को नई ऊर्जा मिलेगी।

सेंटर फॉर नमो स्टडीज़ ने प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button